सीएएफ के जवान ने खुद को गोली मारी,आत्महत्या से हड़कंप.. घटना हल्बा चौकी का
कांकेर। हल्बा चौकी में मोर्चा ड्यूटी में तैनात सीएएफ जवान ने आज सुबह सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने दी जानकारी देते हुए बताया कि धमतरी जिले के रुद्री थाना का जवान चंद्रशेखर यादव 15 वीं वाहिनी बीजापुर बी कम्पनी में पदस्थ था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे गए हैं. जवान के खुद को गोली मारने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है.
जानकारी के मुताबिक ड्यूटी के दौरान ही जवान ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली,जवान चंद्रशेखर यादव धमतरी जिले के रुद्री थाना का रहने वाला है।
फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पदस्थ जवान चंद्रशेखर यादव हलवा चौकी में मोर्चा ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान उसने खुद को गोली मार ली। 15वीं बटालियन बीजापुर के बी कंपनी का मृतक जवान था। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले और आत्महत्या की वजह जानने में जुट गई है।
