मनरेगा मेट संघ ने विभिन्न समस्याएं को लेकर नगरी जनपद के सीईओ को सौंपा ज्ञापन
उत्तम साहू
नगरी - छत्तीसगढ़ राज्य प्रशिक्षित मेट महा संघ के प्रदेश अध्यक्ष डीके यादव के नेतृत्व में ब्लॉक मनरेगा मेट संघ का बैठक ब्लॉक जनपद पंचायत नगरी के सभा हाल मे संपन्न हुआ, बैठक में विभिन्न समस्या एवं मागों पर चर्चा हुई इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे,
चर्चा के दौरान बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष,डीके यादव प्रदेश कार्यकरणी सदस्य लोकेश पटेल,अंजू नेताम मिडिया प्रभारी हेमलाल मंडावी,महेंद्र सिन्हा ने बताया की छत्तीसगढ़ मे मनरेगा के अन्तर्गत संचालित जिलों में सभी महिला व पुरुष मेट को पुनः प्रशिक्षण दिलाने के माँग किए, इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिला पंचायत के नाम से पत्र जारी करने की बात कही, चर्चा के दौरान मनरेगा प्रोग्रामर यसवंत धृतलहरे बैठक मे मनरेगा सबंधित विभिन्न तकनीकी प्रॉब्लम सहित मेट मिस्त्रियों का भुगतान एवं 2021 से 2023 तक की आवश्यक दस्तेवाज नया खाता नंबर री माडुल की जानकारी अपडेट कराने अवगत कराया, उन्होंने बताया कि नगरी ब्लॉक के मेट एक्टिव होकर शासन के योजनाओं को सक्रिय होकर पुरे निष्ठा के साथ मजदूर तक पहुंचाने का कार्य कर रहें हैं
बैठक मे प्रदेश, जिला, ब्लॉक पदाधिकारी गण एवं सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि, सभी अपने अपने जिम्मेदारी से कार्य करे,प्रदेश अध्यक्ष यादव ने अपनी बात रखते हुये कहा कि भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना रास्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत छत्तीसगढ़ मे मनरेगा कार्य संचालित है जिसमें 2006-7 से प्रशिक्षित मेट भाई बहन महिला समूह के दीदी भी सचारु रूप से शामिल है,ग्रामीण, व पंचायत मे कई समस्या को झेलते आ रहे है,
हमारा मुख्य कार्य मजदूरों को रोजगार देना है ग्राम सभा के माध्यम से प्रशिक्षित मेट को बिना कारण के निकालना उचित नहीं है, इसका हर मंच पर विरोध किया जाएगा
2अक्टूबर गाँधी जयंती पर्व पर छत्तीसगढ़ मे मेट महा सम्मेलन की तैयारी की जा रही है जो की प्रदेश भर से मेट भारी संख्या मे उपस्थित रहेंगें, 24 तक पूरी जानकरी जिले ब्लॉक में दे दिया जाएगा
बैठक मे दानेश्वर सोरी कलस्टर अध्यक्ष सिहावा महेंद्र सिन्हा देवपुर सुरेश नाग ठेन्ही मेचका कलस्टर,जागेश्वरी टेकाम, कलस्टर अध्यक्ष दुकली हेमलाल मंडावी सचिव, अंजू नेताम कुकरेल,कलस्टर,केदार नाथ उपाध्यक्ष फरसियां कलस्टर,मनोज कश्यप सांकरा कलस्टर,लोकेश पटेल घटुला कलस्टर लक्ष्मी नेताम लता नेताम ज्योति मंडावी लोकेशवरी बंजारे जागेश्वर कुमार नेताम केदार नाथ अरुण प्रजापति फ्लेद्र भुसन रमेश मरकाम खुमान सिंह मनोज ध्रुव लोकेश ध्रुव उसा आनंद चन्द्रिका साहू मंजूलता मरकाम शेष मरकाम राजेंद्र यादव,ओमप्रकाश मीनू बंजारे, सहित सभी मेट उपस्थित रहे,

