स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को सफाई के लिए प्रेरित कर दिलाई गई शपथ
उत्तम साहू
नगरी/ फरसियां -पोषण अभियान अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा 2023 दिनांक 1 सितंबर से 15 सितंबर 2023 तक विद्यालय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों आयोजन किया जाना है ।इसी तारतम्य शा,उच्च,माध्यमिक विद्यालय फरसियां में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सर्वप्रथम सभी बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई
तत्पश्चात स्वच्छता जागरूकता दिवस पर स्वच्छता के महत्व और हाथ धोने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रभारी प्राचार्य नीरज सोन ने बच्चों एवं शिक्षकों को व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्वच्छता का पालन करते हुए उन्हें स्कूल के साथ घर में स्वच्छता और साफ सफाई के लिए प्रेरित किया ।साथ ही हाथ धुलाई के विभिन्न 6 चरणों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

