प्रीतम पोहा के पास धारदार चाकू लहराकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

 प्रीतम पोहा के पास धारदार चाकू लहराकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर किया गया वैधानिक कार्यवाही

उक्त आदतन आरोपी थाना सिटी कोतवाली धमतरी का निगरानी बदमाश है एवं चोरी के 20 मामले में शामिल था जो चल रहा था फरार


उत्तम साहू 

धमतरी/ एसपी प्रशांत ठाकुर के शख्त निर्देश पर चाकू बाज एवं गुंडा बदमाशों के विरुद्ध हो रही है तत्काल कार्यवाही,इसी तारतम्य में धारदार चाकू लेकर बीच सड़क में लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को सीटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,

 जिस पर श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी. धमतरी के नेतृत्व में लगातार ऐसे अपराधिक तत्वों के उपर नजर रखी जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी में आज दिनांक 02.09.2022 को धमतरी के मेनोनाईट चर्च के पास प्रीतम पोहा के सामने नेशनल हाईवे में आरोपी युवक धारदारनुमा हथियार को लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था, सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल प्रीतम पोहा के सामने एन०एच०30 नेशनल हाईवे के पास जाकर देखा तो एक व्यक्ति धारदारनुमा हथियार को अपने हाथ में लेकर आम जगह पर लहरा रहा था जिसे देख कर आने जाने वाले लोगों में भय व्याप्त था तथा वे लोग इधर उधर भाग रहे थे। 

 स्टील का धारदारनुमा हथियार लहराने वाले उस व्यक्ति को हिकमत अमली से घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम संजय साहू उर्फ संजु जगदीश साहू उम्र 29 वर्ष साकिन खम्हन बाडी लाल बगीचा धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी का रहने वाला बताया जो कि थाना सिटी कोतवाली धमतरी का निगरानी बदमाश है। मौके पर गवाहों के समक्ष धारदारनुमा स्टील धारदारनुमा हथियार को जप्त कर दिनांक 02.09.2023 को आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 25, 27 आम्स एक्ट का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अप० क्र.330/23, धारा 25, 27 अर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

बता दें कि उक्त आरोपी थाना सिटी कोतवाली धमतरी का निगरानी बदमाश है जो फरार था। आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी ,थाना केरेगांव, थाना रुद्री,थाना मगरलोड एवं कोतवाली में पूर्व में भी चोरी के 20 मामले में अपराध पंजीबद्ध हो चुका है, यह एक आदतन अपराधी है। आरोपी*-:संजय साहू उर्फ संजू पिता जगदीश साहू उम्र 29 वर्ष 10 खम्हनवाडी लालबगीचा धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी धमतरी निरी०ब्रिजेश तिवारी,सउनि०टीका राम साहू,प्रआर०डिलेश्वर कुजूर,आर० नितेश राज वर्मा रूपेश रजक का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !