एलियन जैसे अजीबोगरीब बच्चे का हुआ जन्म,पैदा होते ही निकालने लगा अजीब सी आवाज

0

 एलियन जैसे अजीबोगरीब बच्चे का हुआ जन्म,पैदा होते ही निकालने लगा अजीब सी आवाज


बरेली. बहेड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने एलियन जैसे दिखने वाले बच्चे काे जन्म दिया है. नार्मल डिलीवरी से जन्मा यह बच्चा अभी जिंदा है.यह बच्चा दुर्लभ अनुवांशिक विकार (हार्लेक्विन इक्थियोसिस) से पीड़ित है बताया जा रहा है कि जन्म के बाद यह बच्चा अजीब सी आवाज करना शुरू कर दिया

 डॉक्टरों ने बीमारी की वजह पता करने के लिए स्किन बायोप्सी और केरिया टाइमिन जांच के लिए सैंपल लिया है. इससे पहले 15 जून को शहर के एक अस्पताल में इसी तरह का मृत बच्चा जन्मा था. डॉक्‍टरों का कहना है कि बच्‍चे का शरीर पूरी तरह से सफेद है. त्‍वचा जगह-जगह से फटी हुई है.

जन्‍म के बाद से बच्‍चा अजीब तरह की आवाज निकाल रहा है. जिससे बच्‍चे के घरवाले बुरी तरह डर गए. जब डॉक्‍टरों ने उन्‍हें दुर्लभ बीमारी के बारे में बताया तब शांत हुए. फिलहाल बच्‍चे को लेकर घरवाले चले गए हैं. पूरे इलाके में इस बच्‍चे के बारे में लोग चर्चा कर रहे हैं.

डॉक्‍टर का कहना है कि इस बीमारी में बच्‍चे के शरीर में तेल बनाने वाली ग्रंथियां न होने से त्‍वचा फटने लगती है. आंखों की पलके पलटने की वजह से चेहरा कुरूप लगने लगता है. पूरी दुनिया में अब तक इस बीमारी के ढाई सौ मामले सामने आए हैं. ज्‍यादातर मामलों में जन्‍म के कुछ घंटे बाद ही बच्‍चे की मौत हो जाती है. बच्‍चे के ज्‍यादा दिन जीने की संभावना नहीं रहती है क्‍योंकि इसका कोई इलाज नहीं है.


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !