सिहावा भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम के जनसंपर्क में लोगों का मिल रहा है समर्
उत्तम साहू
नगरी- भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम के साथ में विशेष रूप से पश्चिम बंगाल पुलवाड़ी की विधायक श्रीमती शिखा चटर्जी सिहावा विधानसभा में लगातार जनसंपर्क कर रही है। सिहावा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में उनका जोरदार स्वागत किया जा रहा है। पूर्व में विधायक रहे श्रवण मरकाम की छवि जनता के बीच साफ सुथरी और लोकप्रिय बनी हुई है। जिसके परिणाम स्वरूप लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है दिनकरपुर मनईकेरा में अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र नेताम कुकरेल मंडल प्रभारी विकल गुप्ता पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजाराम मांडवी के नेतृत्व में एवं जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, शत्रुघ्न साहू के नेतृत्व में बोईरगांव, मोहेरा, घिरकुड़िया, गिरोलाडीही आदि गांव में जनसंपर्क किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू, आई टी सेल प्रभारी दिव्येन्द्र परिहार, डिहूराम साहू, मिलन नेताम, नारायण साहू, सोमेश्वर सिन्हा, जनपद सदस्य नारायण ध्रुव, धरम बिसेन, भरत पटेल,सौरभ नाग, चित्रसेन प्रजापति साथ में रहे।

