शोक संतप्त परिवार को श्रद्धांजलि योजना की राशि दी गई
उत्तम साहू
नगरी/राज्य सरकार के श्रद्धांजलि योजना के तहत मृतक परिवार को 2000 की राशि प्रदान की गई है,ज्ञात हो कि नगर पंचायत नगरी वार्ड क्रमांक 1 निवासी परमेश्वर प्रजापति की मृत्यु लंबी बीमारी के चलते हो गई थी उसके मृत्यु उपरांत उसकी धर्मपत्नी मोहिनी प्रजापति को श्रद्धांजलि योजना के तहत 2 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई, इस दौरान वार्ड पार्षद टिकेश्वर ध्रुव जितेंद्र ध्रुव शहर अध्यक्ष राजा पवार बीरेंद्र निर्मलकर दयाल टहलवानी रूपेश साहू उपस्थित रहे।

