गणेश घाट सिहावा में ऋषि पंचमी धूमधाम से मनाया गया
बड़ी संख्या में गुरुभाईयों ने शामिल होकर किया परम्पंरा का निर्वाह
उत्तम साहू
नगरी/ सिहावा- चित्रोप्तला महानदी के उद्गम स्थल गणेश घाट सिहावा में ऋषि पंचमी धूम धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ऋषि पंचमी समिति सिहावा के अध्यक्ष बलदेव निषाद के अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गुरू भाइयों व आमंत्रित जनों ने गुरु आश्रम में पूजा अर्चना किया, इस दौरान औघट बाबा, सहित अन्य देवी देवताओं के समक्ष माथा टेककर प्राचीन ऋषि परम्पंरा का निर्वहन करते हुए दुर्लभ जड़ी बूटियों का सेवन किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में गढ़ की देवी देवताओं,ऋषि मुनियों की परम्परानुसार परघोनी ,स्वागत सम्मान ,पूजा अर्चना किया गया। गुरु भाइयों ने क्रमवार होकर गुरु महराज से आशीर्वाद लिया,तथा नये गुरु भाइयों को जनकल्याण व धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देते हुए पाठ पीढा गुरु महाराज द्वारा प्रदान की गई।मौके पर गुरु आश्रम पहुँचे पूर्व विधायक श्रवण मरकाम,कर्णेश्वर ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने उपस्थित जनो को ऋषि पंचमी की शुभकामना प्रदान की,
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बलदेव निषाद,मान सिंह पटेल,राज कुमार निषाद,नेहरू पटेल ,ज्ञान सागर पटेल,प्रीतम पटेल,राजेश यदु,माहरू साहू,अमृत साहू,संजय सारथी,रामसिंग पटेल,कलम सिंह पवार,रामाराव बघेल,राजेश यदु,ललित निर्मलकर, कौशल साहू,अंजोर निषाद,भरत निर्मलकर, सचिन भंसाली,गगन नाहटा, दीनदयाल नागरची,कलम सिंह पवार,रामाराव बघेल,ललित निर्मलकर गोलू निषाद, कौशल साहू,अंजोर निषाद,भरत निर्मलकर, सचिन भंसाली,गगन नाहटा, दीनदयाल नागरची,धनंजय साहू,कृष्णा पटेल,रमधर साहू, बीरेंद्र यादव,त्रिलोक साहू ,कौशल पटेल, शैलेन्द्र पटेल,रोशन पटेल,रामगणेश यादव,महेंद्र साहू,मीतूबघेल,राकेश निर्मलकर, पवन निषाद,सदानन्द सिन्हा, ऋषभ यदु,सत्यम पटेल,केशव साहू,जीतू यादव सहित दूर दूर से आए गुरुभाई व ग्रामीणों की उपस्थिति रही

