मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों ने कुरूद में किया फ्लैश मॉब

0

 

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों ने कुरूद में किया फ्लैश मॉब

उत्तम साहू 

धमतरी 20 सितम्बर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा स्वीप जिला नोडल अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज जिले के कुरूद विकासखण्ड में स्कूल के बच्चों द्वारा तीन स्थानों क्रमशः तहसील के सामने, कारगिल चौक तथा बाजार चौक में फ्लैश मॉब के जरिए बरसते पानी में लोगों को मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने राहगीरों तथा हाट-बाजारों में पहुंचे जनसमुदाय को चुनई-चिरई की अपील संबंधी पोस्ट कार्ड दिया। इस अवसर पर बच्चों ने मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते हुए निष्पक्ष, भयमुक्त, बिना किसी प्रलोभन के, शत्-प्रतिशत मतदान करने का अपील की। साथ ही उन्होंने अपनी ही सरकार है, मत देना अधिकार है, देश की मतदाता है, वोट देना आता है, सबका यह अरमान है, करना सब मतदान है संबंधी नारे लगाते हुए आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में तहसीलदार कुरूद श्री मनोज भारद्वाज, श्री लक्ष्मण राव मगर, श्री शैलेंद्र गुप्ता शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !