कार का टायर फटने से हादसा.. कांग्रेसी नेता के पत्नी की दर्दनाक मौत
रायपुर/सिमगा- बलौदाबाजार जिले के बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे के बनसांकरा के पास तेज रफ्तार कार का अचानक टायर फटने से कार का बैलेंस बिगड़ गया और सामने से आ रही सर्विस वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि इस हादसे में कार पर सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मृतका का नाम सोनी कृष्णा यदु है। वह भाटापारा मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश यदु की पत्नी थी।
