चित्रोत्पला साहित्य समिति नगरी सिहावा के प्रदीप जैन अध्यक्ष एवं पदुमलाल साहू बने सचिव
बैठक में पदुमलाल साहू द्वारा स्वरचित काव्य संग्रह नन्हा परिंदा सभी अतिथियों को भेंट किया गया
उत्तम साहू
धमतरी/ नगरी-सिहावा चित्रोत्पला साहित्य समिति नगरी सिहावा की बैठक दंतेश्वरी मंदिर सभा हाल राजा बाड़ा नगरी में आयोजित हुआ , बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारीयों का चयन किया गया जिसमें संरक्षक कवि रंजन सार्वा ,नंद यादव,अध्यक्ष प्रदीप जैन,उपाध्यक्ष-किशोर कश्यप,सचिव पदुमलाल साहू,सहसचिव कुलदीप साहू,कोषाध्यक्ष तुलसी राम साहू,कार्यकारणी सदस्य नरेंद्र प्रजापति ,सुरेंद्र प्रजापति,विकाश शांडिल्य, एवम समिति के सभी सदस्य गण का मनोयन किया गया,
समिति के आगामी कार्यक्रम में गणेश उत्सव दुर्गा उत्सव में कवि सम्मेलन एवं प्रत्येक माह में कवि गोष्ठी का आयोजन किया जावेगा, मंच का उद्देश्य नगरी सिहावा अंचल के नए से नए कवि गीतकार एवं कलाकार को मंच प्रदान करना है, साहित्यिक गतिविधियों पर सम्मेलन गोष्टी एवं उभरते प्रतिभा का सम्मान प्रदान करने के उद्देय के साथ सफल बैठक संम्पन्न हुआ,कवि सम्मेलन कार्यक्रम के लिए समिति के सचिव पदुम लाल साहू एवं समिति के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकते है, इस अवसर पर कवि पदुम लाल साहू द्वारा सभी कविगण को उनके द्वारा स्वरचित काब्य संग्रह ""नन्हा परिंदा " सभी को भेंट किया गया,

