भाजपा का परिवर्तन यात्रा व आमसभा 22 सितंबर को नगरी में
उत्तम साहू
नगरी- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के द्वारा प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए दंतेवाड़ा से मां दंतेश्वरी के दरबार से परिवर्तन यात्रा निकाली गई है, यह परिवर्तन यात्रा 22 सितंबर को सिहावा विधानसभा में दोपहर 2: बजे कुकरेल प्रवेश करेगी। जिसका कुकरेल में भव्य स्वागत होगा उसके पश्चात यह यात्रा दोपहर 3:00 बजे नगरी पहुंचेगी, नगर प्रवेश के पश्चात नगरी के राजाबाड़ा में आमसभा आयोजीत किया गया है, जहां पर प्रदेश के दिग्गज नेता आमसभा को संबोधित करेंगे।
नगरी में रात्रि विश्राम के पश्चात 23 सितंबर को सुबह 9:00 बजे सिहावा रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता का कार्यक्रम होगा। प्रेस वार्ता के पश्चात परिवर्तन यात्रा सुबह 9:30 बजे घठुला पहुंचेगी। सुबह 10:00 बजे उमरगांव, सुबह 10:30 बजे सांकरा में रोड शो होगा। उसके पश्चात सुबह 11:00 बजे तुमड़ीबहार के लिए रवाना होंगे, जहां पर भव्य स्वागत किया जाएगा। जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, जिला महामंत्री द्वय प्रकाश बैस, कविंद्र जैन, मंडल प्रभारी रविशंकर दुबे, जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा, प्रेमलता नागवंशी, महेंद्र नेताम, विकल गुप्ता, नागेंद्र शुक्ला, कमल डागा, रामगोपाल साहू, मोहन नाहटा, विजय यदु, अकबर कश्यप, वामन साहू, दिव्येन्द्र परिहार, दिनेश्वरी नेताम, हुमित लिमजा, अराधना शुक्ला, हृदय साहू, राजेश गोसाईं ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समस्त कार्यकर्ता व जनता से अपील किए हैं कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति प्रदान करें।

