डेंगू जैसे खतरनाक बीमारी को आमंत्रित कर रहा है नगर पंचायत नगर के प्रवेश द्वार पर कचरा डंपिंग,असहनीय बदबू से नगरवासी और राहगीर परेशान

0

 

डेंगू जैसे खतरनाक बीमारी को आमंत्रित कर रहा है नगर पंचायत

नगर के प्रवेश द्वार पर कचरा डंपिंग,असहनीय बदबू से नगरवासी और राहगीर परेशान 

उत्तम साहू 

नगरी/ प्रदेश में डेंगू के रोकथाम के लिए सरकार व जिला प्रशासन नागरिकों को जागरूक करने अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन नगर पंचायत नगरी के नुमाइंदे डेंगू जैसे गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहा है, नागरिकों के प्रति इनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है, जगह जगह कचरा डंप हो रहा है इस कचरा को उठाने नगरपंचायत को फुर्सत नहीं है 

 आपको बता दें कि नगर के प्रवेशद्वार में पहुंचते ही डंपिंग कचरे की बदबू से आपका स्वागत होगा. जी हां हम बात कर रहे हैं नगर पंचायत नगरी का, केंद्र और राज्य सरकार ने स्वच्छता अभियान के तहत हमारे नगर के साथ-साथ गांवों को भी गंदगी मुक्त बनाने का सपना है। जहां एक ओर शहर एवं गांव की सफाई के लिए लाखों करोड़ों खर्च किया जा रहा है, वहीं नगर के मुख्य सड़क पर कचरा डंप किया जा रहा है, इससे यही पता चलता है कि नगर पंचायत नगरी स्वच्छता अभियान के प्रति कितना गंभीर है, इसे विडंबना ही कहा जाएगा कि नगरी नगर में प्रवेश करते ही कचरे का अंबार देखने को मिल जाएगा,जिससे असहनीय बदबू का अहसास होता है, 

गौरतलब है कि शासन- के द्वारा नगर विकास एवं स्वच्छता अभियान के तहत् लाखों रुपए का आबंटन देता है इसके बावजूद नगर पंचायत के द्वारा स्वछता पर कोई ध्यान नही दिया जा है, अगर नगर पंचायत में बैठे जिम्मेदार जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान देकर काम करें तो नगरी नगर को एक सुंदर नगर के रूप में विकसित किया जा सकता है

लेकिन इसे नगर का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि नगर के प्रवेशद्वार पर कुडा़ कचरा का ढेर पडा हुआ है जिससे असहनीय बदबू आती है रोज सैकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहता है इसी रोड से जीनियस स्कूल के सैंकड़ों छात्र छात्राओं का आना जाना लगा रहता है जो इस कचरा से निकलने वाली बदबू से परेशान रहते हैं, नगर के वरिष्ठ नागरिकों की मांग है कि तत्काल कचरा नहीं उठाया तो डेंगू फैलने से कोई नहीं रोक सकता, इसलिए तत्काल कचरा को उठा कर सफाई करवायें एवं यहां पर गंदा कचरा फेंकने वालों पर कार्यवाही किया जाए

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !