ऋषि पंचमी... पूजा पाठ और भजन कीर्तन कर धुम धाम के साथ मनाया गया
उत्तम साहू
नगरी/ बेलरगांव - ऋषिपंचमी का त्यौहार हिन्दू पंचांग के भाद्रपद महीने में शुक्ल पक्ष पंचमी को मनाया जाता है।यह त्यौहार गणेश चतुर्थी के अगले दिन होता है। इस त्यौहार में सप्त ऋषियों के प्रति श्रद्धा भाव व्यक्त किया जाता है।ऋषि पंचमी के दिन मुख्य रूप से सप्तऋषियों को समर्पित है। धार्मिक कथाओं के अनुसार ये सात ऋषि हैं, वशिष्ठ, कश्यप, अत्रि, जमदग्नि, गौतम, विश्वामित्र और भारद्वाज। साथ ही मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है और सप्तऋषियों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है,
इसी कड़ी में ऋषि पंचमी के अवसर पर ग्राम बेलरगाँव अमलीपारा, चालीपारा, मुड़ापारा,एवं और अन्य स्थानों पर भजन कीर्तन कर धुमधाम से ऋषि पंचमी मनाया गया।जिसमें विभिन्न प्रकार के जडी बुटी भगवान को भोग लगाकर सभी भक्तों को जडी बूटी वितरण कर भोजन प्रसादी ग्रहण किया गया । जिसमें गुरु फागुराम साहू, टीकम साहू,गुरु भाई राधेश्याम साहू, परषोतम साहू, भवरलाल साहू, उमेश कुमार साहू, गाडाराय साहू, कमेशवर देवागन ,नारद साहू, राज साहू, संन्तराम नेताम, सुरेश कोर्राम, प्रताप मराकाम, उमेद मराकाम, केवल साहू, एवं शिष्य एकांत भारती, शिवम देवागन,बलराम भारती, हुलेशवर साहू, सतीश निषाद ,मनीष साहू ,नरेंद्र साहू, एवं समस्त भक्तगण उपस्थित थे

