भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरे होने पर,जिले के कांग्रेसीयों ने निकाली यात्रा
सिहावा नगरी मगरलोड कुरूद के कांग्रेसी हुए शामिल
उत्तम साहू
धमतरी/ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को एक साल पूरा होने के मौके पर धमतरी जिले के कांग्रेसपार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज धमतरी में भारत जोड़ो यात्रा निकाल कर नफरत के बाजार में मोहब्बत का दुकान खोलने का ऐलान किया, इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने पिछले साल 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। जिसमें राहुल गांधी, पार्टी के कई नेताओं के साथ 4,000 किलोमीटर से अधिक लंबी यात्रा की थी। राहुल ने कन्याकुमारी से यात्रा की शुरुआत की थी और इसी साल 30 जनवरी को श्रीनगर में 145 दिन बाद समाप्त हुई थी।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, विपिन साहू, अमिता नेताम,पन्ना ध्रुव, राम प्रसाद मरकाम, मनोज साक्षी, पेपन स्वर्णबेर राजू सोम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

