कलेक्टर ने कुरुद और मगरलोड में आयोजित पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी-1 के प्रशिक्षण कार्यक्रम का लिया जायजा

0




कलेक्टर ने कुरुद और मगरलोड में आयोजित पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी-1 के प्रशिक्षण कार्यक्रम का लिया जायजा


सभी प्रशिक्षणार्थियों को ईवीएम और वीवीपैट मशीन की गतिविधियों को स्वयं संचालित कर देखें

उत्तम साहू 

धमतरी 17 अक्टूबर 2023- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आज कुरुद और मगरलोड में आयोजित पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी-1 के प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रघुवंशी ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन में मतदान कार्य एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसको जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करना है। उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी-1 को मतदान करवाने की प्रक्रिया को उत्साह और अच्छे से सीखने कहा। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी-1 की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। पीठासीन एवं मतदान अधिकारी-1 मतदान केन्द्र में लगे अन्य कर्मचारियों को मार्गदर्शन देते हैं। उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनर्स को पीठासीन एवं मतदान अधिकारी-1 की जिम्मेदारियों को बारीकी से समझाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान कार्य को निर्बाध संपादित करने के लिए प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को बारीकी से समझने कहा। ताकि मतदान के दिन यदि कोई समस्या आई तो तत्काल उसका निराकरण आपके द्वारा किया जा सके। सभी प्रशिक्षणार्थियों को ईवीएम और वीवीपैट मशीन की गतिविधियों को स्वयं संचालित कर देखें।  

कलेक्टर श्री रघुवंशी ने प्रशिक्षण में सभी पीठासीन और मतदान अधिकारियों को नियत समय में पोस्टल बैलेट पेपर प्राप्त करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में मतदान करवाने के साथ-साथ अपने मताधिकार का उपयोग भी करना जरूरी है, इसलिए सभी पोस्टल बैलेट पेपर नियत समय मे प्राप्त कर लेवे और पोस्टल बैलेट पेपर के संबंध में पूरी जानकारी सीखने के लिए कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करने के लिए कहा ताकि दिक्कत न हो।

उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत मतदान दलों के पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी -1 का प्रथम चरण प्रशिक्षण जिले के सभी विकासखंडों में दिया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज 17 अक्टूबर को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी-1 को प्रशिक्षण दिया गया। मतदान दलों का प्रथम चरण प्रशिक्षण में धमतरी, कुरुद, मगरलोड और सिहावा में कुल 903 पीठासीन अधिकारी तथा 903 मतदान अधिकारी-1 को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी, रिटर्निंग ऑफिसर श्री सोनाल डेविड, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बृजेश बाजपेयी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !