कांग्रेस को चुनाव से पहले बड़ा झटका, 700 कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल

0

 कांग्रेस को चुनाव से पहले बड़ा झटका, 700 कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। बता दें की प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने हैं, जिसमें पहले चरण का मतदान 7 नवबंर को और दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होने हैं। वहीं, 3 दिसंबर को परिणाम आने हैं। वहीं, कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने से पहले जोरदार झटका लगा है।

कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने से पहले ही 700 कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने BJP का दामन थाम लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, भानपुरी और मर्दापाल में कांग्रेस कार्यकार्ता BJP में शामिल हुए हैं। भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने इन सभी कार्यकर्ताओं को BJP कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा की सदस्यता दिलाई है।



 


 

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !