कुरुद के दशहरा महोत्सव पर राजेश साहू कृत लोक प्रयाग राजिम की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोहा

 कुरुद के दशहरा महोत्सव पर राजेश साहू कृत लोक प्रयाग राजिम की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोहा 

उत्तम साहू/दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

धमतरी/रविवार को कुरुद दशहरा महोत्सव में महाअष्टमी पर राजेश साहु कृत लोक प्रयाग राजिम की प्रस्तुति हुई।इस दौरान एक से बढ़कर एक मनमोहक लोक पारंपरिक प्रस्तुति ने सबका में मोहा मन लिया।विदित है कि प्रतिवर्ष परंपरानुसार लगातर 24 वर्षों से “दशहरा उत्सव” इस वर्ष भी नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा "कुरुद दशहरा महोत्सव 2023" का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दिनांक 22 अक्टूबर को ज़िला पंचायत पदाधिकारियों, मंडी समिति पदाधिकारियों, जनपद पंचायत पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों के आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ,जिसके अंतर्गत दिनांक 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक नवरात्रि से लेकर दशहरा के दिन तक धार्मिक- सांस्कृतिक कार्यक्रम, मीना बाज़ार एवं रामलीला मंचन का आयोजन करने हेतु नगर सहित क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं कलाप्रेमियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

रविवार को महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप मे आशीष उद्बोधन ज़िला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर ,अध्यक्षता मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहु , विशिष्ट अतिथिगणों मे ज़िला पंचायत सभापति सुमन संतोष साहु, जनपद उपाध्यक्ष जानसिंह यादव, आयोजन समिति अध्यक्ष कुशल सुखरामणी, लोक प्रयाग राजिम के संचालक राजेश साहु, गणमान्य नागरिकों में आशीष शर्मा, रमेश पांडे, रामेश्वर साहु, रमेश सिन्हा, रवि शर्मा के आतिथ्य मे खेल मैदान कुरूद में सम्पन्न हुआ।

 महोत्सव मे आतिथ्य सम्मान पश्चात छत्तीसगढ़ के सुपरहिट कार्यक्रम राजेश साहु कृत लोक प्रयाग राजिम का मनमोहक प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम का आभार महासचिव भानु चन्द्राकर ने एवं मंच संचालन प्रभात बैस ने किया।

 इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों में कोमल साहु, सुनिल चन्द्राकर, मुलचंद सिन्हा, दौलत ध्रुव, संतोष बैस, खिल्लू देवांगन, कमल शर्मा, तुकेश साहु, योगेश चन्द्राकर, वैभव चन्द्राकर, अशोक साहु, मुकेश कश्यप, सत्यम चन्द्राकर, चंदन शर्मा, थनेश्वर साहु, खुबलाल चन्द्राकर, नंद पांडे, रवि चुनमुन, हनी खत्री, केशव चन्द्राकर, उमाकांत साहु, टीकेश्वर चन्द्राकर, तुलसी साहु, चंदन निर्मलकर, भूखन सेन, नीरज, सौरभ, खिरीराज साहु, टेकराम साहु, भोला साहु, रंजन साहु, खोमन चन्द्राकर, भूपेन्द्र साहु, राजू साहु, मिथलू बैस आयोजन समिति के सदस्यों सहित हज़ारों के संख्या में श्रद्धालुजन महोत्सव के अष्टम दिन में सम्मिलित हुए।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !