सरकार बनते ही सबसे पहला काम रुके हुए आवास को पूरा करना- श्रवण मरकाम

 सरकार बनते ही सबसे पहला काम रुके हुए आवास को पूरा करना- श्रवण मरकाम


उत्तम साहू 

नगरी- भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक गट्टासिल्ली में संपन्न हुई मंडल प्रभारी विकल्प गुप्ता और मंडल अध्यक्ष वामन साहू की मेहनत रंग लाई उम्मीद से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूनम चंद्राकर पूर्व राज्य मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि घोटालेबाज और लबरा सरकार भूपेश सरकार को उखाड़ कर फेंकना है।कांग्रेसियों ने जनता के साथ भेदभाव किया, किसानों को ठगा, धर्मांतरण को बढ़ावा दिया। भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम ने अपने उद्बोधन में कहा की सरकार बनते ही हमारा सबसे पहला लक्ष्य गरीबों का आवास बनाना होगा। जनता के साथ कोई भेदभाव नहीं होगी। कार्यक्रम को राष्ट्रीय किसान मोर्चा मंत्री पिंकी शिवराज शाह, जिला महामंत्री प्रकाश बैस, प्रेमलता नागवंशी, विकल गुप्ता, नागेंद्र शुक्ला ने संबोधित किया। कार्यक्रम में आलोक वर्मा रायपुर, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र नेताम, कमल डागा, मंडल अध्यक्ष वामन साहू, जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव, महेश गोटा, रामगोपाल साहू, दिव्येन्द्र परिहार, भारत साहू, ताराबाई मांडवी, संजय शांडिल्य, अजय यादव, रितु साहू, चंद्रकला साहू, ईश्वरी नेताम, भगवान सिंह सिन्हा, मोहनदास मानिकपुरी, नरेश मरकाम, इंद्राणी निषाद, पुष्पा साहू, शैलेंद्र साहू, शुभम यदु, अजय ध्रुव सहित वरिष्ठ एवं समस्त पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रभारी बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !