भाजपा ने बनाया कमलचंद्र भंजदेव को सिहावा विधानसभा के चुनाव संचालक

0

  भाजपा ने बनाया कमलचंद्र भंजदेव को सिहावा विधानसभा के चुनाव संचालक

उत्तम साहू 

नगरी- भारतीय जनता पार्टी नें इस बार सिहावा विधानसभा के लिए बस्तर महाराजा कमलचंद्र भंजदेव को चुनाव संचालक नियुक्त किया है। वे विधानसभा के प्रभारी भी हैं। चुनाव संचालक के लिए कई नेताओं का नाम सामने आ रहा था किंतु संगठन ने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने की वजह से कमलचंद्र भंजदेव को चुनाव संचालक बनाया, इससे भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी में हर्ष व्याप्त है। वैसे भी भंजदेव का सिहावा विधानसभा में बहुत ही मान सम्मान है। वह जहां भी जाते हैं पूरा का पूरा गांव उनके दर्शन मात्र के लिए उमड़ पड़ते हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए संगठन ने उन्हें चुनाव संचालक बनाया। बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !