मोंहदी के धान उपार्जन केंद्र में प्रति बोरा 2 से 3 किलो अधिक तौल कर किसानों के साथ धोखाधड़ी

0

 मोंहदी के धान उपार्जन केंद्र में प्रति बोरा 2 से 3 किलो अधिक तौल कर किसानों के साथ धोखाधड़ी

 समिति को भंग कर व्यवस्थापक को हटाने की मांग,कार्यवाही नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी 

दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

धमतरी/ जिले के मोंहदी सोसायटी के धान खरीदी केंद्र में तौल के समय 2 से 3 किलो धान अधिक वजन कर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है

उल्लेखनीय है कि विकासखंड मगरलोड के अंतर्गत मोंहदी में धान की सरकारी खरीदी में खुलेआम कांटा मारने का खेल चल रहा है,किसानों के मुताबिक धान के वजन करने समय जबरदस्त कांटा मार कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है, किसानों की मानें तो एक किंवटल धान में पांच किलो धान अधिक तौल कर किसानों को चूना लगाया जा रहा है,कई लोगों ने आरोप लगाया है कि धान बेचने के लिए टोकन के लिए प्रबंधन के द्वारा पैसा वसूली भी किया जा रहा है, जिसकी शिकायत लगातार मिल रही है,

एक जानकारी के मुताबिक किसानों के द्वारा दिनांक 30.11.23 को उपार्जन केन्द्र में धान तौलई कांटा का जांच किया गया तो प्रति कट्टा में लगभग 700 ग्राम धान ज्यादा निकला, किसानों ने पहले से कांटा करके रखे गए धान को दोबारा कांटा किया तो प्रति कट्टा लगभग 2 से 3 किलो वजन धान में अधिक पाया गया, इस तरह से सोसायटी के जिम्मेदार लोग किसानों के साथ धोखाधड़ी में लगे हुए हैं

किसानों ने बताया कि व्यवस्थापक जगदीश राम साहू, समिति के अध्यक्ष और तौल करने वाले हमाल के साथ मिलकर धान तौलाई में हेराफेरी किया जा रहा है, किसान यादव राम यादव बेलोरा, टेटकू राम,कोमल निषाद बेलोरा महेश सिंह जामली,प्यारेलाल बेलोरा भेषराम बेलोरा, युवराज बेलोरा, देवकरण सेन बेलोरा ने समिति को भंग कर व्यवस्थापक जगदीश सिंह को तत्काल बर्खास्त करने की मांग किए हैं, किसानों ने चेतावनी दी है कि कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में उग्र आंदोलन किया जाएगा 




Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !