स्ट्रांग रूम किया गया सील..स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात..3 दिसम्बर को होगी मतगणना

0

 विधानसभा निर्वाचन 2023

स्ट्रांग रूम किया गया सील..स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात..3 दिसम्बर को होगी मतगणना

उत्तम साहू 

धमतरी 18 नवम्बर 2023- जिले में विधानसभा मतदान के पश्चात सभी मशीनों को आने के बाद सामान्य प्रेक्षक विधानसभा धमतरी एवं सिहावा श्री मनीष अग्रवाल, सामान्य प्रेक्षक विधानसभा कुरुद श्री दीपक रामचंद्र तावरे तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी और सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पॉलिटेक्निक कालेज रुद्री में स्ट्रांग रूम को सील किया गया। 

स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए जवान तैनात हो गए हैं। स्ट्रांग रूम में विधानसभा वार 3 विधानसभा के हिसाब से अलग-अलग ईवीएम एवं वीवीपैट रखी गई हैं। प्रशासन द्वारा स्ट्रांग रूम को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। जिसके लिए मॉनिटरिंग कक्ष बनाया गया है। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी ने पॉलिटेक्निक कालेज रुद्री में मतगणना स्थल और सीसीटीवी मॉनिटरिंग कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमति रोक्तिमा यादव,उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी,समस्त एसडीएम एवं रिटर्निंग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !