गरीबों को मिलेगा 5 वर्ष तक मुफ्त राशन- मोहन मंडावी
किसानों को मुफ्त की योजना से भी ज्यादा फायदा मिलेगा- पिंकी शिवराज शाह
उत्तम साहू
धमतरी/ नगरी- कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी सिहावा विधानसभा के कुकरेल मंडल में पहुंच कर श्रवण मरकाम और भाजपा के लिए वोट मांगा, इस दौरान लहसुनवाही, सियादेही, मोहलाई, कुकरेल, बांसपारा में सभा लेकर कहा कि आज छत्तीसगढ़ में जितनी भी योजनाएं हैं केंद्र सरकार की है। घर-घर तक पानी पहुंच रहा है। तो वहीं दूसरे क्षेत्र लिखमा, घुटकेल, बोराई में पिंकी शिवराज शाह ने श्रवण मरकाम के लिए जनसंपर्क किया। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही गरीबों को 5 वर्ष तक मुफ्त राशन मिलेगा। किसान समृद्ध होंगे। भाजपा को वोट देने के लिए जनता से अपील किया जनसंपर्क में विकल गुप्ता वामन साहू अनिता ध्रुव, महेश गोटा, चंद्रकला साहू, ईश्वरी नेताम, अजय यादव, अखिलेश प्रजापति, संजय शांडिल्य, राजाराम मंडावी, टेलेश्वर ठाकुर, भरत साहू, रामगोपाल साहू, शुभम यादव, दुर्गेश साहू, दिव्येन्द्र परिहार, सौरभ नाग अकबर कश्यप राकेश चौबे के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।