कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या..सड़क किनारे खून से लथपथ मिली लाश
उत्तम साहू
जशपुर 16 नवंबर / कुनकुरी विधानसभा में एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है आज सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे कांग्रेस कार्यकर्ता 65 वर्षीय वृंदा राम बैगा की खून से लथपथ लाश देखी घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडांड़ जखाटोली बस्ती की है कांग्रेस कार्यकर्ता रजौटि निवासी बालमुकुंद राम ने बताया कि वृंदाराम कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था उसके घर वालों ने बताया कि मृतक कल रात 8:00 बजे के करीब खाना खाकर घर से यू.डी मिंज का प्रचार करने निकला था बालमुकुंद शक जाहिर कर रहे हैं कि मृतक की हत्या राजनीति हो सकती है उन्होंने बताया कि कल यानी 15 नवंबर की रात कुरकुंगा गांव में आप पार्टी के प्रत्याशी न्यूज़ के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज हुई है उसी रात कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है वहीं दूसरी ओर घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि मृतक वृंदाराम गांव का बैगा था और पूजा पाठ करता था संभव है कि किसी ने जादू टोने के संदेह में यह हत्या कर दी हो पुलिस अधीक्षक डीआईजी डी रविशंकर ने इस मामले में बताया कि मौके पर हमारी टीम पहुंची है अभी जांच चल रही है जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की वृंदाराम बैगा की मौत कैसे हुई है

