नगरी ब्रेकिंग..
मतदान के एक दिन पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्र मांदागिरी के पास बमब्लास्ट होने की सूचना
उत्तम साहू
धमतरी /नगरी में मतदान के 12घंटे पूर्व नक्सलियों ने एक बड़े घटना को अंजाम दिया है, खल्लारी थाना अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र मांदागिरी गाताबाहरा के पास आईडी ब्लास्ट होने की खबर सामने आई है,
जानकारी के अनुसार जवानों की गाड़ी भी उसी रास्ते में थी जिस रास्ते में आईडी ब्लास्ट हुई, जिसमे सीआरपीएफ के जवान बाल बाल बचे, मौके पर एक आईडी बम बरामद किया गया, बता दे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान कल 17 नवंबर को पूरे सिहावा विस क्षेत्र में मतदान होना है। इस बमब्लास्ट में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

