कांकेर में नक्सलियों ने मोबाइल टावर पर लगाई आग टावर और जनरेटर जलकर खाक
कांकेर/ जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के अचिनपुर गांव के मोबाइल टावर में नक्सलियों के द्वारा आग लगा दी गई है, इसके कारण मोबाइल टावर और जनरेटर जलकर खाक हो गया है नक्सलियों ने घटना को बीती रात्रि अंजाम दिया गया है पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची है पूरा मामला छोटे बेठिया थाना क्षेत्र का है कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि अचिनपुर गांव में बीती रात नक्सलियों के द्वारा मोबाइल टावर की जनरेटर में आग लगाने की घटना को अंजाम दिया है क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों एवं घटते जनाधार से बौखलाहट में आकर नक्सलियों के द्वारा इस प्रकार घटना को अंजाम दिया गया है मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस के द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है
