सिहावा विधानसभा में नक्सलियों ने मतदान के बीच बम ब्लास्ट.. पुलिस की टीम एवं सुरक्षा जवानों के सूझबूझ से बड़ी हादसा टल गई
धमतरी। धमतरी में नक्सलियों ने एक बार फिर से मतदान के बीच बम ब्लास्ट किया है डीमायनिंग के लिए पार्टी निकली थी उसी दौरान आई ब्लास्ट हुई है।जिसमें किसी को कोई हानि नही हुई है। पुलिस कि सूझबूझ से बड़ी हादशा टल गई और एक आईडी भी रिकवर कर लिया गया हैं।
जानकारी के मुताबिक बीएसएफ एवं सीआरपीएफ की टीम डिमांयनिंग के लिए निकली थी इसी समय बम ब्लास्ट हुआ इस दौरान जवानों और पुलिस की सतर्कता के वजह से यह हादसा बड़ा टल गया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नक्सलियों ने धमतरी के सिहावा विधानसभा क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह पर कम तीव्रता का बम ब्लास्ट करते हुए क्षेत्र में चुनाव बहिष्कार की भी धमकी है। बताया जाता है नक्सलियों ने पहले भी इस तरह की धमकी क्षेत्र में दी थी। हालांकि चुनाव आयोग ने क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा बलों के सांथ सीआरपीएफ के बटालियन की तैनाती कर रखी है।

