मतदान दल पर नक्सली हमला..जम्मू कश्मीर का जवान शहीद..इलाके में दहशत का माहौल

0

 मतदान दल पर नक्सली हमला..जम्मू कश्मीर का जवान शहीद..इलाके में दहशत का माहौल

उत्तम साहू 

गरियाबंद। जिले के नक्सली प्रभावित क्षेत्र मैनपुर के बड़े गोबरा मे नक्सलियों ने मतदान केंद्र से दो किलोमीटर दूर बम ब्लास्ट किया। घटना ठीक 3 बजकर 20 मिनट के आसपास कि बताई गई है. ज़ब मतदान दल मतदान निपटा कर वापस मुख्यालय के लिए रवाना हो रहा था। तभी नक्सलियों द्वारा किये गये बम ब्लास्ट मे भारत तिब्बत बल का एक जवान बुरी तरह घायल हो गया. घायल जवान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां डॉक्टरो ने घायल जवान को मृत घोषित कर दिया.घटना मे शहीद जवान का नाम जोगिंदर सिंह पिता दिलीप सिंह उम्र 45 वर्ष जम्मू कश्मीर निवासी बताया जा रहा है.मतदान केंद्र के सुरक्षा मे तैनात पुलिस फ़ोर्स ने मतदान दल को सुरक्षित मुख्यालय तक पहुंचा दिया घटना के बाद गरियाबंद पुलिस ने इलाके मे सर्चिंग तेज कर दिया, फिलहाल घटना के बाद इलाके मे दहशत का माहौल है, शहीद जवान की पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए शव वाहन से जिला चिकत्सालय भेज दिया गया है ।



 

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !