घठुला-बोराई मार्ग पर तेज रफ्तार कार की ठोकर से गर्भवती मादा हिरण की मौत

0

 घठुला-बोराई मार्ग पर तेज रफ्तार कार की ठोकर से गर्भवती मादा हिरण की मौत


उत्तम साहू 

धमतरी/ नगरी- सड़क पार कर रहे हिरण की कार से टक्कर हो जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह से डैमेज हो गया, बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुआ जब एक परिवार कार में सवार होकर केशकाल की तरफ जा रहा था तभी सड़क पार कर रहे हिरण और कार की भिड़ंत होने से मादा चीतल की मौत हुई है। जिसकी उम्र तकरीबन 3 वर्ष देखने से लग रहा है चीतल गर्भवती थी

मिली जानकारी के मुताबिक घटना उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के सीतानदी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत घटुला से बोराई मार्ग पर आधामांझी मंदिर के पास की बताई जा रही है। इधर मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है


 

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !