सुशासन दिवस पर जिले के 1 लाख 40 हजार से ज्यादा किसानों को किया गया धान बोनस राशि वितरण

0

 

सुशासन दिवस पर जिले के 1 लाख 40 हजार से ज्यादा किसानों को किया गया धान बोनस राशि वितरण 

जिले के किसानों को खरीफ वर्ष 2014-15 और 2015-16 के बोनस राशि 19 हजार 820 लाख रूपए किये गये वितरित

 कलेक्टर रघुवंशी ने सांकेतिक तौर पर किसानों को किया धान बोनस राशि वितरण प्रमाण पत्र

जिले में विकास खंड वार 4 स्थानों पर किये गये कार्यक्रम आयोजित

उत्तम साहू 

धमतरी 25 दिसंबर 2023/देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर आज प्रदेश सहित जिले में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर राज्य शासन द्वारा बकाया 2 वर्षों का धान बोनस राशि का वितरण सीधे किसानों के खाते में अंतरित किया गया। जिले में यह कार्यक्रम विकासखंड स्तर पर ग्राम कंडेल, ग्राम अछोटी, ग्राम खैरझिट और ग्राम छुही में आयोजित किया गया। धमतरी जिले में वर्ष 2014-15 के 72161 एवं 2015-16 के 68384 इस तरह जिले के कुल 1 लाख 40 हजार 545 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के बोनस राशि का भुगतान किया गया। जिले में खरीफ वर्ष 2014-15 में धान बेचने वाले कुल 72161 किसानों से 3394192.70 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी, जिसका बोनस राशि 10182.58 लाख रूपये है। इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2015-16 में धान बेचने वाले कुल 68384 किसानों से 3212563 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी, जिसका बोनस राशि 9637.69 लाख रूपये भुगतान किसानों के खाते में सीधे समायोजन किया गया। इस अवसर पर जिले में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को बोनस प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। जिला स्तर पर आयोजित धान बोनस राशि वितरण कार्यक्रम में आज कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने लोहरसी के किसान देवनारायण गजेन्द्र और ग्राम शंकरदाह के किसानअशोक कुमार साहू सहित अन्य किसानों को धान बोनस राशि का प्रमाण पत्र कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को बोनस राशि की बधाई दी।

धमतरी जिले के गौरव ग्राम कण्डेल में आयोजित बोनस वितरण समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने धान बोनस प्राप्त करने वाले किसानों को बधाई देते हुए कहा कि मोदी की की गारंटी को पूरा करते हुए आज हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों को पहली सौगात दी है, जल्द ही किये गये वादों को पूरा किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में महिलाओं के लिए संचालित महतारी वंदन योजना, उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, किसान क्रेडिट कार्ड, बीमा योजना, आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के किसान समृद्धि, आत्मनिर्भरता और खुशहाली की ओर अग्रसर हो रहे है। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पूर्व महापौर श्रीमती अर्चना चौबे, श्री रामू रोहरा, श्री शशि पवार, श्री हेमन्त चंद्राकर, सरंपच श्रीमती पुष्पा नेताम सहित अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, एसडीएम धमतरी श्री विभोर अग्रवाल के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !