वि.ख.स्तर सुशासन दिवस पर जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम,ने 15 किसानों को किया बोनस वितरण

 वि.ख.स्तर सुशासन दिवस पर जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम,ने 15 किसानों को किया बोनस वितरण


उत्तम साहू/दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

नगरी- देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत-रत्न स्व अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्मदिवस 25 दिसंबर को विकासखंड स्तर पर "अटल सुशासन दिवस" दिनेश्वरी नेताम,अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत छुही में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मोदी की गारंटी के तहत मुख्यातिथि दिनेश्वरी नेताम ने विकासखंड नगरी के 12 सहकारी समितियों के 18352 कृषको को रु 26,79,80,250=00का सांकेतिक रूप से बोनस वितरण करते हुए पैक्स सलोनी के 10 किसान सर्व श्री राजकुमार साहू छुही को रु40740,सखाराम साहू साल्हेभाट को रु 88320,दिलदार निषाद छुही को रु 9240,यशवंत यादव छुही को रु 35640,बीरेंद्र साहू सहहुहि को रु 7080,झंकेश्वर साहू सलोनी को रु 210480,परीक्षित ध्रुव छुही को रु 12720,सेवक राम लहरे साल्हेभाट को रु 18000,शिवकुमार साहू साल्हेभाट को रु 8040,मनराखन निषाद दरगाहन को रु 6600,रामकुमार वर्मा दरगाहन को रु 10820 कृषक, तथा लैम्प्स गट्टासिल्ली के श्री बिसाऊ राम ध्रुव/रजऊ को रु 44660,श्रीमती भगबति/लक्ष्मण को रु 12600,श्रीराम/बिहारी को 98040,बोहरन/पीलूराम को रु21690 तथा महेश/कुंवर सिंह को रु 20280 का प्रमाण पत्र का वितरण किया।इस अवसर पर श्रीमती दिनेश्वरी नेताम ने किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी के तहत आप सब किसानों को वर्ष 2014-15 एवम वर्ष 2016-17 की धान खरीदी का बोनस भुगतान माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने बटन दबा कर किया है आप सभी बोनस राशि का घर परिवार की ,खेती किसानी की,बच्चों की जरूरतों में करेंगे।तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाएंगे।

इस अवसर पर महेंद्र नेताम जिलाध्यक्ष अजजा मोर्चा, शैलेन्द्र साहू जनपद सदस्य, महेश गोटा सरपंच बगरूम नाला, सरपंच छुही, अजय यादव भाजपा महामंत्री, रितु बनपेला महामंत्री महिला मोर्चा, अजय ध्रुव युवा मोर्चा, टिकेश्वर साहू, सखाराम साहू, भानुप्रताप साहू, लोकनाथ पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नगरी, नेमीचंद देव, नोडल अधिकारी बोनस वितरण एवम सहकारिता विस्तार अधिकारी नगरी, शिवकुमार यादव प्रबंधक सलोनी , ग्राम पंचायत सलोनी के वार्ड पंच सहकारी समिति सलोनी के किसान तथा ग्राम छुही,सलोनी, साल्हेभाट,दरगाहन ,गट्टासिल्ली एवम अन्य नजदीकी ग्राम के ग्रामवासी हजारों की संख्या में उपस्थित हुए।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !