विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 16 दिसम्बर से 26 जनवरी तक

0

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 16 दिसम्बर से 26 जनवरी तक

रूट चार्ट अनुसार अधिकाधिक सहभागिता हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश


उत्तम साहू 

धमतरी 15 दिसंबर 2023/ केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं इन योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 16 दिसम्बर 2023 से किया जा रहा है। कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक लेकर इस विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर इसे सुचारू रूप से सफलतापूर्वक आयोजित करने के निर्देश सभी सम्बंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोक्तिमा यादव, नगर निगम कमिश्नर श्री विनय पोयाम सहित सभी जिला स्तरीय मौजूद थे।

 बैठक में कलेक्टर श्री रघुवंशी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में अवगत कराया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्धारित रूट के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। तैयार रूट चार्ट अनुसार लोगों की अधिकाधिक सहभागिता हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। इसके लिए मुनादी एवं अन्य प्रचार माध्यमों से आम जनता को जानकारी दिए जाने कहा गया। इस दौरान पॉवर पाइंट प्रस्तुति के जरिये विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभागों की भूमिका, जनभागीदारी गतिविधि, ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय स्तर पर समिति का निर्माण, स्थानीय हितग्राहियों को आमंत्रण,सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी, स्व-सहायता समूह, ग्राम संगठन का मोबलाइजेशन, कृषि गतिविधियों पर सत्र का आयोजन, योजनाओं के सफल लाभार्थियों द्वारा अनुभव साझा करना तथा डेटा पोर्टल में जानकारी अपलोड कराने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। 

 नोडल अधिकारी श्रीमति रोक्तिमा यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए की गई तैयारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। ज्ञात हो कि 16 दिसम्बर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक आयोजित इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम आईईसी मोबाइल वैन के जरिए होगा। इसके जरिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का संदेश, योजनाओं की जानकारी और योजनाओं से संबंधित चलचित्र प्रदर्शित होंगे। इसके अलावा योजनाओं से संबंधित पाम्पलेट, बुकलेट आदि वितरित करने के साथ-साथ योजनाओं के लाभ लेने के लिए आवेदन, लाभ वितरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। योजनाओं के संबंध में जागरूकता के लिए क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। लाभार्थियों की व्यक्तिगत सफलता की कहानियों और उपलब्धियों को साझा करने के लिए ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी‘ जैसे कार्यक्रम होंगे तथा धरती कहे पुकार के, स्वच्छता गीत आदि जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। वहीं प्राकृतिक खेती, स्वाईल हेल्थ कार्ड के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !