जिले में अब तक 2 लाख 53 हजार 696 मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी

 

 खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 

जिले में अब तक 2 लाख 53 हजार 696 मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी

उत्तम साहू/दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

धमतरी, 21 दिसम्बर 2023/ जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी लगातार की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी श्री बसंत कोर्राम ने बताया कि जिले में कुल एक लाख 24 हजार 975 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 65 हजार 822 किसानों द्वारा कुल 2 लाख 53 हजार 696 मीट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 5 अरब 55 करोड़ 37 लाख 42 हजार 564 रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 2 लाख 8 हजार 671 मीट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से एक लाख 74 हजार 916 मीट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 78 हजार 783 मीट्रिक टन धान शेष है। खाद्य अधिकारी ने यह भी बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु तीन हजार 833 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 12 हजार 830 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !