जिले में अब तक 3 लाख 3 हजार 406 मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी

 

 धान खरीदी वर्ष 2023-24 

जिले में अब तक 3 लाख 3 हजार 406 मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी


उत्तम साहू/दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

धमतरी, 28 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत लगातार धान खरीदी की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी श्री बसंत कोर्राम ने बताया कि जिले में कुल एक लाख 24 हजार 976 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 78 हजार 247 किसानों द्वारा कुल 3 लाख 3 हजार 406 मीट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 6 अरब 63 करोड़ 99 लाख 96 हजार 386 रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 2 लाख 53 हजार 652 मीट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 2 लाख 21 हजार 768 मीट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 81 हजार 637 मीट्रिक टन धान शेष है। खाद्य अधिकारी ने यह भी बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 3 हजार 806 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 13 हजार 255 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !