श्री विष्णुदेव साय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ..ऐतिहासिक पल के गवाह बने जिलेवासी

0

 

 श्री विष्णुदेव साय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ..ऐतिहासिक पल के गवाह बने जिलेवासी

विजय शर्मा ने ली उप मुख्यमंत्री की शपथ..धमतरी शहर में दिखाया गया सीधा प्रसारण 

उत्तम साहू/दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

धमतरी 13 दिसंबर 2023/प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर आज श्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण कर ली है। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री के तौर पर श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा ने भी शपथ लिया। 

शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण धमतरी शहर के प्रमुख स्थान बस स्टैंड, मकई चौक, सिहावा चौक, नगर निगम सभाकक्ष में किया गया। जिसे जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित जिले के आम नागरिकों ने बड़ी उत्साहपूर्वक देखा और शपथ ग्रहण समारोह के इस ऐतिहासिक पल का गवाह बने। निगम सभाकक्ष में आयोजित सीधा प्रसारण में नेता प्रतिपक्ष श्री नरेंद्र रोहरा, पूर्व सभापति श्री राजेंद्र शर्मा सहीत अन्य पार्षद उपस्थित थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग के कुनकुरी विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !