छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़िया हितैषी..दिनेश्वरी नेताम
वंचित गरीबों को अब मिलेगा प्रधानमंत्री आवास
उत्तम साहू/दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज
धमतरी/ नगरी- प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर विष्णु देव साय को जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम ने बधाई दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए कहा ये जीत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री विनम्र, सहज, सरल एवं अनुभवी भी हैं जिसका लाभ छत्तीसगढ़ वासियों को अवश्य मिलेगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य अपनी अलग छाप छोड़ेगी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं अशोक शर्मा को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के घोषणा के अनुरूप किसानों को ₹3100 में 21 क्विंटल धान खरीदी, महतारी वंदन योजना, किसानों के पिछले 2 वर्ष के बकाया बोनस का भी भुगतान के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन प्रारंभ हो जाएगा। छत्तीसगढ़ की गरीब जनता प्रधानमंत्री आवास के लिए पिछले 5 वर्ष तरस गई थी जिसका लाभ मिलेगा।