साइंस कॉलेज मैदान में होगा सीएम का शपथ ग्रहण समारोह.. प्रधानमंत्री और गृहमंत्री होंगे शामिल

साइंस कॉलेज मैदान में होगा सीएम का शपथ ग्रहण समारोह.. प्रधानमंत्री और गृहमंत्री होंगे शामिल 




रायपुर/ शपथ ग्रहण की तैयारी को लेकर विधायक,प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा,ओपी चौधरी,विधायक सुशांत शुक्ला, भूपेंद्र सवन्नी, साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे। भाजपा की चौथी सरकार का शपथ समारोह 13 दिसंबर को होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, इस शपथ समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत राष्ट्रीय नेता,भाजपा शासित राज्यों के सीएम ,मंत्री शामिल होंगे,भाजपा की पहली सरकार ने भी पुलिस परेड ग्राउंड में शपथ लिया था और उसके बाद तीन बार सरकार बनी।

छत्तीसगढ़ में नवनियुक्त सीएम विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को साइंस कॉलेज मैदान में होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे, इनके साथ ही सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इस दिन विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, वहीं मंत्रिमंडल की भी शपथ हो सकती है। इसके पहले छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने भारतीय जनता पार्टी के नामित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। राजभवन ने रविवार को यह जानकारी दी। राजभवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने रविवार को राज्यपाल को एक पत्र सौंपा जिसमें कहा गया कि पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों ने साय को भाजपा विधायक दल का नेता चुना है। भाजपा ने राज्य में सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत किया है।





#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !