कुल्हाड़ी से वार कर भाभी की निर्मम हत्या...आरोपी देवर गिरफ्तार

0

 


कुल्हाड़ी से वार कर भाभी की निर्मम हत्या...आरोपी देवर गिरफ्तार


गरियाबंद/ जिले के छुरा से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां देवर ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अपनी भाभी की हत्या कर दी है, घटना की सूचना मिलते ही छुरा पुलिस व एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक मौके पर मौजूद है. घटना छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम करचाली की है,

मिली जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते देवर ने अपनी भाभी की हत्या की है, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हत्या की वारदात शुक्रवार रात की है हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक सहित छुरा पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !