सड़क हादसा...धमतरी पुलिस लाइन में पदस्थ जवान की दर्दनाक मौत

0

   सड़क हादसा...धमतरी पुलिस लाइन में पदस्थ जवान की दर्दनाक मौत


उत्तम साहू 

 नगरी / देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, दो बाइक आमने-सामने से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस लाइन में पदस्थ पुलिस जवान की मौके पर मौत हो गई वहीं एक युवक की हालत गंभीर है, घटना केरेगांव थाना क्षेत्र की है।

 मिली जानकारी के अनुसार केरेगांव थाना क्षेत्र के बांसपारा के पास ये घटना हुई है। जहाँ दो बाइक सवार आमने-सामने से टकरा गए,टक्कर काफी जबरदस्त थी जिससे पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक सुदेश कुमार निषाद बीजापुर चनागांव निवासी की मौके पर मौत हो गई,वहीं दूसरे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है

.


 


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !