गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत में पति गिरफ्तार..मायके पक्ष ने की थी निष्पक्ष जांच की मांग..जानिए पूरा मामला

0

 गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत में पति गिरफ्तार..मायके पक्ष ने की थी निष्पक्ष जांच की मांग..जानिए पूरा मामला


मगरलोड/ पांडुका क्षेत्र में नवविवाहिता के मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 304 बी के तहत् अपराध दर्ज किया है। पूरा मामला पाण्डुका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम मोहदी की रहने वाली रीना सिन्हा का विवाह अतरमरा के रहने वाले आदित्य सिन्हा के साथ 8 महीने पहले 9 मार्च 2023 को सामाजिक रीति रिवाज से सम्पन्न हुई थी। 24 नवंबर 2023 को रीना की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी। वहीं मृतका के पास एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें,आदित्य जी मैं अपने मर्जी इच्छा से अपना गला दबा रहा हू की बात लिखी हुई थी।

मायके पक्ष ने की थी निष्पक्ष जांच की मांग

मृतका रीना सिन्हा की मौत पर मायके पक्ष ने संदेह जताते हुए पति आदित्य पर हत्या का आरोप लगाया था। साथ ही मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच करते हुए वैधानिक कार्रवाई की मांग की थी। पाण्डुका पुलिस ने मायके पक्ष के शिकायत के बाद आदित्य सिन्हा के खिलाफ 304बी के तहत कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जांच में कुछ अन्य बातें सामने आ सकती है। गरियाबंद एसडीओपी पुष्पेन्द्र नायक ने बताया कि मामले में एक आरोपी आदित्य सिन्हा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के तहत् 304 बी की कार्रवाई की गई है। फिलहाल आरोपी को न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !