धमतरी पुलिस द्वारा पेश किया गया 2022 एवं 2023 कि तुलनात्मक वार्षिक रिपोर्ट

धमतरी पुलिस द्वारा पेश किया गया 2022 एवं 2023 कि तुलनात्मक वार्षिक रिपोर्ट

सभी गंभीर प्रकरणों में दिखी पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं अपराध में 4.21%कि कमी, रिकार्ड समय में किया गया प्रकरणों का निराकरकण

वर्ष 2022 की अपेक्षा वर्ष 2023 में अधिक की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, 27% अधिक कि गई कार्यवाही

नशे के विरूद्ध अभियान का दिखा असर, पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब में अधिक कार्यवाही,लगभग 26.17% अधिक हुई कार्यवाही

उत्तम साहू/दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर की गई कड़ी कार्यवाही, वर्ष 2022 की तुलना में अधिक मात्रा में अवैध गांजा जप्त, भारी मात्रा में नशीली दवाओं की भी हुई जप्ती

मिशन मोबाईल तलाश के तहत इस साल 250 नग गुम मोबाईल किये रिकवर

महिला संबंधी अपराध में आई कमी वर्ष 2022 में 407 एवं वर्ष 2023 में 372 प्रकरण हुए दर्ज

सायबर सेल द्वारा वर्ष 2023 में चोरी के अलग-अलग मामले में 37 मोटर सायकल किया गया रिकवर

वर्ष 2022 मे कुल अपराध 3154 की तुलना में वर्ष 2023 में 3021 अपराध घटित हुए है. वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2023 में अपराधों में 4.21% की कमी आई है।

भादवि के अपराध* वर्ष 2022 में 2096 की तुलना में वर्ष 2023 में 1914 अपराध घटित हुए है। वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2023 में अपराधों में 8.68% की कमी आई है।

•वर्ष 2023 में घटित 3021 एवं एवं पूर्व के लंबित अपराध 281 में से 2602 अपराधों का निराकरण किया गया है। 78.80% प्रतिशत निराकरण किया गया है।

 वर्ष 2023 में हत्या, लूट, नकबजनी, चोरी, बलवा, ख्यानत, धोखाधड़ी, चोट, दहेजमृत्यु, शीलभंग, प्रताड़ना एवं अन्य भादवि के प्रकरणों में वर्ष 2022 की तुलना में कमी आई है।

सम्पत्ति संबंधी अपराधों* में कुल अपहृत सम्पत्ति 11717435/- रू में से 3994133/- रू की सम्पत्ति बरामद की गई है, बरामदगी का प्रतिशत 34.08% है।

डकैती के 01 प्रकरण घटित हुआ है जिसमें 10 आरोपियों को गिर० कर शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की गई है।

सम्पत्ति संबंधी अपराधों में चोरी के प्रकरण के तहत् वर्ष 2022 में 218 प्रकरण की तुलना में वर्ष 2023 में 166 प्रकरण एवं नकबजनी के वर्ष 2022 में 133 की तुलना में 98 प्रकरण एवं लूट के वर्ष 2022 में 10 प्रकरण की तुलना में वर्ष 2023 में 07 प्रकरण घटित हुए है। सम्पत्ति संबंध में अपराधों में 24.93% की कमी आई है।

हत्या* के 25 प्रकरण में 43 आरोपियों को गिर० कर सफलता प्राप्त की गई है।

नशे के विरूद्ध अभियान* के तहत् वर्ष 2022 में दर्ज प्रकरण 598 की तुलना में वर्ष 2023 में 810 प्रकरण में 822 व्यक्तियों को गिर कर 2132.61 लीटर अवैध शराब किमती 858200/- रू जप्त की गई है। 26.17% की कार्यवाही अधिक की गई है।

मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही* कर वर्ष 2022 में 21 प्रकरण की तुलना में वर्ष 2023 में 27 प्रकरण में 39 व्यक्तियों को गिर० कर कुल जप्ती 3 क्विंटल 41 किलो 347 ग्राम गांजा किमती 5238519/- रू0 एवं 2472 नग केप्सुल किमती 15806/- एवं बिकी रकम 690/- रु० एवं 05.14 ग्राम हिरोईन किमती 51400/- एवं 1.43 ग्राम हिरोईन चिटटा कि० 9000/- रु० जप्त किया गया है।

जुआ, सट्टा* के तहत् वर्ष 2023 में 176 प्रकरण में 430 व्यक्तियों को गिर० कर 559760/- रू जप्त किया गया है।

आर्म्स एक्ट* के तहत् वर्ष 2022 में 40 प्रकरण की तुलना में वर्ष 2023 में 65 प्रकरण में 65 आरोपियों को गिर० कर बंटची चाकु एवं धारदार हथियार बरामद किया गया है।

प्रतिबंधात्मक कार्यवाही* के तहत् वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2023 में 27% की कार्यवाही अधिक की गई है।

*मिशन मोबाईल रिकवर*

 1. दिनांक 06.03.23 को 150 नग कीमत करीबन 19,53,000/- रूपये 2. दिनांक 08.12.23 को 100 नग कीमत करीबन 15,00,000/- रूपये

कुल जुमला 250 नग मोबाईल कीमती 

34,53,000/-रुपये 

  *ऑनलाइन फ्राड* 

वर्ष 2023 होल्ड प्रकरण की जानकारी 

कुल प्रकरण 146

होल्ड राशि 1874925/-

18 लाख 74 हजार 925/- रूपये किया गया होल्ड

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा जिले की पुलिसिंग को मजबूत किया गया है। उन्होंने लाइन ऑर्डर और अपराधों के इन्वेस्टिगेशन को अलग-अलग कर अपराध के शिकार हुये लोगों को त्वरित रूप से न्याय दिलाने को अपनी प्राथमिकता में रखा जिसके लिये सभी अफसरों को पीड़ित की शिकायत या रिपोर्ट पर तत्काल विधि सम्मत कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं ।

 जिला पुलिस द्वारा वर्ष 2023 की कार्यवाही की समीक्षा की गई है । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपनी टीम को अनुशासित रहकर जिले की पुलिसिंग को और बेहतर बनाने की दिशा में नई कार्ययोजना और उर्जा के साथ कार्य करने निर्देशित किया गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !