मगरलोड...वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश साहू के निधन से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर
उत्तम साहू दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज
धमतरी/ मगरलोड- ब्लाक के कमरौद निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश साहू के निधन पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि करते हुए श्री साहू को सुचिता सादगी सौम्यता की प्रतिमूर्ति बताया, स्व.जगदीश साहू कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान सिपाही के रूप में हमेशा याद किया जाएगा, उनके जीवनी को याद करे तो वे कांग्रेस पार्टी के सबसे वरिष्ठ निष्ठावान कार्यकर्ता रहते रिकार्ड 1982 से 1999 तक । लगातार 17 वर्षो तक ब्लाक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के अध्यक्ष रहे।
इस दौरान पूर्व विधायक गण स्व श्रीमति दीपा साहू, और गुरुमुख सिंह होरा इनके ब्लाक अध्यक्षीय कार्यकाल में विधायक बने। वे राजनीति में निस्वार्थ सेवा भाव के लिए जीवन पर्यंत काम किए।वे संगठन या लोकतांत्रिक पद को छोटा या बड़ा कभी नही समझे।स्व.जगदीश साहू जी गांव में बड़े सेठ के नाम से जाने जाते थे वे बड़े किसान परिवार से थे उस जमाने में उनके पास ट्रेक्टर वाहन उपलब्ध था। राजनीति में भ्रष्टाचार को अभिषाप समझते थे। चाहे खेती बाड़ी ही क्यों न बेचना पड़े। उनकी सरलता व सादगी देखते ही बनती थी। वे उम्र के अंतिम पड़ाव में भी सायकल से ही ब्लाक मुख्यालय से लेकर आस पास के गावों में दौरा करते थे। उनकी स्पष्ट वादिता मुखर वाणी व सिद्धांतप्रियता के लोग कायल थे।जीवन के अन्तिम पड़ाव में कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी समर्पित भाव दिल को छू लेती थी।