कोरर वन परिक्षेत्र अधिकारी पर महिला बीटगार्डों से छेड़खानी के आरोप

0

 कांकेर ब्रेकिंग..

कोरर वन परिक्षेत्र अधिकारी पर महिला बीटगार्डों से छेड़खानी के आरोप

रेंजर शराब के नशे में महिला बीटगार्डों के साथ करता था छेड़खानी..


कांकेर/ वन विभाग में पदस्थ अधिकारियों की रासलीला की खबरें अक्सर सामने आती रही हैं, इस बार मामला विवादों में रहने वाला कांकेर वनमण्डल है जहां कोरर रेंजर के खिलाफ उनके स्टाफ की ही 2 महिला कर्मियों ने छेड़छाड़ व दुर्व्यवहार का आरोप लगाते पिछले दिनों लिखित शिकायत की है। महिला कर्मियों के अनुसार रेंजर उन्हें अक्सर रात को रेस्ट हाउस में बुलाते थे, वे शराब के नशे में धुत्त रहते थे और उनसे छेड़छाड़ करते थे। वह आए दिन शराब के नशे में जबरदस्ती अपने बीट का निरीक्षण करने कहते थे और साथ ही अपशब्दों का प्रयोग भी करते थे दोनों महिलाकर्मियों की शिकायत के बाद रेंजर को कोरर से हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया गया है और 5 महिला कर्मियों की टीम बनाकर जांच शुरू कर दी गई है। रेंजर के खिलाफ जांच करने के बाद कार्यवाही की बात की जा रही है आपको बता दें महिलाकर्मी ने शिकायत की है कि रेंजर के बुलाने पर वह नहीं गई तो खुद रेंजर घर तक पहुंच गया। मामला बढ़ने के डर से उनके साथ पहुंचे विभाग के 2 कर्मचारी कोरर में पदस्थ रेंजर को वहां से लेकर चले गए वही महिला कर्मचारी के परिजनों ने दोनों कर्मचारियों को फटकार भी लगाई इसके बाद महिला कर्मचारी ने कहा रेंजर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वह एफआईआर दर्ज कराएंगी...

महिलाओं की टीम कर रही जांच 

शिकायत होते ही डीएफओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए विभाग की 5 महिला कर्मचारियों की टीम बनाई, जिसने पूरे मामले की जांच की। जांच पूरी हो चुकी है तथा विभाग के अफसरों को जांच रिपोर्ट का इंतजार है। वही कोरर रेंजर रामदत्त नागर के खिलाफ की गई शिकायत में एक महिला कर्मचारी ने कहा, 27 दिसंबर शाम 7 बजे रेंजर ने उसे व उसकी एक साथी महिला कर्मचारी को रेस्ट हाउस बुलाने विभाग के चौकीदार को भेजा था इस दौरान दूसरी महिला कर्मचारी रेंजर के डर से घर में छिप गई,वही दूसरी महिलाकर्मी के अनुसार 27 दिसंबर को वह ड्यूटी पर थी तब रेंजर का कॉल आया मैने कॉल उठाया तब वह नशे में लगे मैंने फोन काट दिया। फिर रेंजर शाम तक बार-बार कॉल करता रहा। रेंजर का फोन रिसीव नहीं करने पर उसने 2 कर्मचारियों को मुझे बुलाने घर भेज दिया। पीछे-पीछे खुद भी पहुंच गए। डर कर महिला अपने ही घर में छिप गई। उनके लौटने के बाद बाहर निकली। महिलाकर्मी के अनुसार रेंजर पहले भी नशे में रात्रि गश्त के दौरान दुर्व्यवहार कर चुका है उक्त महिला कर्मचारी को अकेले रेस्ट हाउस जाना पड़ा। जाने से पहले उसने एक अन्य महिला कर्मचारी को सूचना दी थी। रेस्ट हाउस के कमरे में रेंजर शराब के नशे में धुत्त अंधेरे में बैठा था। उनके साथ दो कर्मचारी भी मौजूद थे जिसमें एक ने भी शराब पी रखी थी। रेंजर ने एक-एक कर दोनों को काम पर भेज दिया। फिर महिलाकर्मी से निजी बातें कर बुरी नीयत से छूने लगा। डरी सहमी महिला ने अपनी एक महिलाकर्मी को मैसेज किया। मैसेज मिलने के बाद साथी कर्मचारी ने कॉल किया तो मौका देख महिला कर्मचारी वहां से निकल आई।

डीएफओ आलोक बाजपेयी ने बताया कोरर रेंजर के खिलाफ महिला कर्मचारियों की शिकायत मिलते ही तत्काल महिला कर्मचारियों की समिति बना जांच शुरू करा दी गई थी। साथ ही रेंजर रामदत्त नागर को कोरर से हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी वही उनकी जगह कोरर का प्रभार रेंजर धनलाल साहू को सौंपा गया है। फिलहाल रामदत्त नागर को कहीं का प्रभार नहीं देते मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !