दर्दनाक हादसा...गैस सिलेंडर के फटने से पति-पत्नी और बेटा सहित तीन लोगों की मौत...मचा हड़कंप
Author -
dabang chhattisgarhia
January 16, 2024
0
दर्दनाक हादसा...गैस सिलेंडर के फटने से पति-पत्नी और बेटा सहित तीन लोगों की मौत...मचा हड़कंप
कवर्धा/ छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां सिलेंडर ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई, जिसमे जलने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में बैगा जनजाति के पति, पत्नी और एक 8 साल का बच्चा शामिल है। घटना के बाद से गांव में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने घटना की सुचना पुलिस को दी, सुचना पर पहुंची पुलिस ने सभी के जले हुए शव को अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक नागा डबरी के निवासी है। मामला कुकदूर थाना के ग्राम नागा डबरी का है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।