पति ने पत्नी की हत्या कर खुद लगाई फांसी.. जानिए पूरा मामला

 पति ने पत्नी की हत्या कर खुद लगाई फांसी.. जानिए पूरा मामला


रायपुर/ राजधानी के लाखे नगर में सोमवार को पति ने पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 40 साल के नरेश साहु ने अपनी पत्नी का पहले गला दबाया फिर रॉड मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह पंखे से लटक गया। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच विवाद होते रहता था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी नरेश साहू और उसकी पत्नी मंजूषा साहू (30 साल) दोनों ही एक दूसरे पर शक करते थे। सोमवार सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद उसने पहले अपनी पत्नी के ऊपर कंबल ढका और फिर उसका गला दबा दिया। इसके बाद वह रॉड से भी ताबड़तोड़ हमला करता रहा।





#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !