नारी शक्ति वंदन से सशक्त और समृद्ध होगी महिलाएं..कविता यादव

0

 नारी शक्ति वंदन से सशक्त और समृद्ध होगी महिलाएं..कविता यादव       

उत्तम साहू 

धमतरी/मगरलोड - भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं नारी शक्ति वंदन योजना प्रभारी सदस्य श्रीमती कविता यादव ने स्व-सहायता समूह, एनजीओ,बिहान की महिला बहनों से संपर्क अभियान चलाकर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओ की जानकारी देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर,सक्षम,बनने के लिए प्रेरित किया और शासन की योजनाओ में अपनी सहभागिता, योगदान देकर ग्रामीण महिलाओं को भी आजीविका मिशन में जोड़ें। श्रीमती कविता यादव ने कहा केंद्र सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए पिछले दस वर्षों में सुविधा , सुरक्षा सम्मान प्रदान किया। नारी शक्ति वंदन अभियान से महिलाऐ सशक्त और समृद्ध होगी और सामाजिक संस्थाओं से महिलाओं के उत्थान के लिए सहायता दी जाती है। इस मौके पर बिहान के दीदी श्रीमती राधा साहू, श्रीमती गीता,पीलेश्वरी साहू, योगेश्वरी,हेमलता ध्रुव, डीगेश्वरी,प्रभा सेन, रेखा साहू, लता साहू, सत्यवती साहू, प्रतिभा साहू,मंजू ध्रुव,अहेलिया नवरंगे, पूर्णिमा मार्कण्डेय, पुष्पा ध्रुव,गीता साहू, गायत्री सेन सहित बिहान के सभी कैडर बहने उपस्थित थी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !