संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजिम कुंभ कल्प की तैयारियों के संबंध में ली बैठक

0

 

संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजिम कुंभ कल्प की तैयारियों के संबंध में ली बैठक

 राजिम कुंभ की लौटेगी भव्यता, देशभर के साधु संत शामिल होंगे राजिम कुंभ कल्प में

गरियाबंद,रायपुर,धमतरी जिले के अधिकारी कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि एवं मेला समिति के सदस्यगण हुए शामि


गरियाबंद/ संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने 7 दिन के भीतर तीनो जिलों के अधिकारियों को राजिम कुंभ कल्प के तैयारी एवं गतिविधियों के संबंध में कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश

धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज राजिम में राजिम कुंभ कल्प आयोजन के संबंध में बैठक ली। बैठक में गरियाबंद, रायपुर, धमतरी जिले के अधिकारी कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि, मेला समिति के सदस्यगण एवं नागरिक गण शामिल हुए। बैठक में मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि वर्षों बाद अयोध्या में श्री राम लला की घर वापसी हुई है। इसको पूरे देशभर में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने राजिम कुंभ कल्प को भी रामोत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ की भव्यता पुनः लौटेगी। और बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ राजिम कुंभ कल्प का आयोजन किया जाएगा।

राजिम कुंभ कल्प का अयोजन इस वर्ष 24 फरवरी से 8 मार्च तक किया जाएगा। इस दौरान तीन पुण्य स्नान होंगे। देशभर से बड़ी संख्या में नागा साधु संत भी कुंभ में आयेंगे। मंत्री श्री अग्रवाल ने राजिम कुंभ कल्प की भव्य आयोजन के लिए सभी विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों की जानकारी लेकर निर्धारित समय में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री अग्रवाल ने गरियाबंद, रायपुर, धमतरी जिलों के अधिकारियों को समन्वय कर 7 दिन के भीतर सभी विभागों द्वारा किए जाने वाले तैयारी की कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पांच साल बाद राजिम कुंभ की भव्यता लौट रही है इसलिए यहां विश्वस्तरीय साधु संतों बागेश्वर धाम बाबा पंडित धीरेंद्र मिश्रा एवं पंडित प्रदीप मिश्रा भी आयेंगे। इस दौरान बैठक में सांसद चुन्नीलाल साहू, रोहित साहू, विधायक राजिम, जनक ध्रुव, विधायक बिंद्रानवगढ, इंद्र कुमार साहू विधायक अभनपुर, चंद्र शेखर साहू, पूर्व विधायक, चंदू लाल साहू, पूर्व सांसद सहित डॉ संजय अलंग, कमिश्नर, कलेक्टर दीपक अग्रवाल कलेक्टर धमतरी सुश्री नम्रता गांधी, आरिफ़ शेख़, आई. जी., जितेन्द्र शुक्ला, प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल, अविनाश भोई अपर कलेक्टर, श्रीमती रीता यादव, सीईओ जिला पंचायत सहित मेला समिति के सदस्यगण एवं नागरिकगण मौजूद रहे.

मंत्री श्री अग्रवाल ने पीडब्ल्यूडी अधिकारी से तैयारी की जानकारी ली। उन्होंने रायपुर से गरियाबंद निर्माणाधीन सड़क सहित छुरा, जतमई, घटारानी, धमतरी सड़क एवं राजिम महासमुंद जाने वाले सड़कों में चल रहे कार्यों की जानकारी लेकर निर्माण कार्यों को पूर्ण कर चलने लायक बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़को में उड़ने वाले धूल से बचाव के लिए लगातार पानी भी छिड़काव करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजिम तरफ जाने वाली सड़कों में गड्ढे न हो यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बिजली विभाग कुंभ मेला के दौरान लाइटिंग, ट्रांसफार्मर, जेनरेटर की व्यवस्था, सजावट, पुल पुलिया में रोशनी आदि के बारे में पूछा। साथ ही पर्याप्त बिजली आपूर्ति हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।पीएचई विभाग को मेला स्थल में पर्याप्त जलापूर्ति करने एवं लगभग 300 शौचालय निर्माण के निर्देश दिए। पानी, टैंकर, ट्यूबवेल आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वन विभाग से पर्याप्त जलाऊ लकड़ी, झोपड़ी निर्माण, यज्ञ के लिए आवश्यक लकड़ी व्यवस्था करने को कहा


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !