लोकसभा चुनाव हेतु विधानसभा स्तरीय प्रबंधन समिति का गठन

0

 लोकसभा चुनाव हेतु विधानसभा स्तरीय प्रबंधन समिति का गठन



उत्तम साहू 

नगरी- कांकेर लोकसभा के लिये भाजपा ने भोजराज नाग को जब से प्रत्याशी बनाया तब से सिहावा विधानसभा में बीजेपी कार्यकर्ता पूर्ण रूप से सक्रिय हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव के संबंध में सिहावा विधानसभा की आवश्यक बैठक रखी गई जिसमें चुनाव सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न प्रभार के लिये प्रबंधन समिति की घोषणा की गई। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित बस्तर कलस्टर सह प्रभारी यशवंत जैन ने सभा को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए तन-मन से कार्य करने निवेदन किया। 




भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस नें प्रबंधन समिति की घोषणा किये। सभा को पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने भी सम्बोधित किया। बैठक में विधानसभा संयोजक नागेंद्र शुक्ला, सह संयोजक कमल डागा के साथ अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र नेताम, जिपस अनिता ध्रुव, जपअ दिनेश्वरी नेताम, रविशंकर दुबे, विकल गुप्ता, भीखम सेन, मोहन नाहटा, रामगोपाल साहू, अकबर कश्यप, विजय यदु, हुमित लिमजा, महेश गोटा, नंद यादव, अराधना शुक्ला, अजय नाहटा, भवानी यादव, हृदय साहू, राजेश गोसाईं, मोहन पुजारी, अश्वनी निषाद, हिरंजय साहू, खिलेश साहू, अजय यादव, रामायण सिन्हा,राकेश चौबे, चन्द्रशेखर आडिल, निखिल साहू, मौर्यध्वज सेन, सहदेव साहू, आर पी साहू, हेमलता यादव, सत्यवती नेताम, सुलोचना साहू, भुनेश्वरी धृतलहरे, रेणुका ध्रुव, ईश्वरी नेताम, श्यामन्त बिसेन, महेश साहू, तुलसी साहू अधिवक्ता, हेमलता साहू, उमेश साहू, शुभम यदु, गुरुप्रसाद साहू, संजय सारथी, विक्की देवांगन सहित विधानसभा में निवासरत राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं चारों मंडल के पदाधिकारी एवं मण्डल प्रभारी, विधानसभा के समस्त शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ पालक, समस्त मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री, विधानसभा एवं समस्त मंडल के मीडिया/ सोशल मीडिया प्रभारी एवं समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !