कर्मा जयंती के साथ ही जिले में मनाया जा रहा लोकतंत्र का पर्व

0

 

लोकसभा निर्वाचन 2024

कर्मा जयंती के साथ ही जिले में मनाया जा रहा लोकतंत्र का पर्व

रंगोली, मेहंदी, कलश यात्रा में दिया जा रहा मतदाता जागरूकता का संदेश


उत्तम साहू 

धमतरी 05 अप्रैल 2024/ आज जिले में भक्त माता कर्मा की जयंती मनाई जा रही है। वहीं लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आगामी 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए लोकतंत्र का पर्व भी जिले में बढ़-चढकर मनाया जा रहा है। इन दोनों ही पर्वों को जिलेवासी हर्षोल्लास से बना रहें हैं, घरों में रंग-बिरंगी आकर्षक रंगोली सजायी गई है, वहीं महिलाएं हाथों में मेहंदी सजायीं हैं तथा कलश यात्रा सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश और सीईओ जिला पंचायत तथा स्वीप जिला नोडल अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हर कार्यक्रम के साथ ही साथ स्वविवेक से जिलेवासी लोकतंत्र का पर्व मनाकर अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आज आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं जहां कलश यात्रा निकालकर मतदाता जागरूकता संबंधी नारे लगा रहीं हैं, वहीं हाथों मेहंदी सजाकर अधिक से अधिक मतदान करने लोगों को प्रोत्साहित कर रहीं हैं। इसके अलावा आंगन में शत्-प्रतिशत मतदान करने का संदेश देते हुए रंगोली भी सजायीं हैं।




Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !