महिला की टुकड़ों में कटी लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी

0

 महिला की टुकड़ों में कटी लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी 




बालोद/ जिले के अमलीडीह गांव में शनिवार को एक महिला की टुकड़ों में कटी लाश मिली है। शरीर का आधा हिस्सा गायब है। किसी ने हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंक दिया है। मामला खरखरा केनाल किनारे गांव से लगे बस्ती का है। एएसपी अशोक कुमार जोशी ने बताया कि, स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि मानव अंग जैसा बोरे में कुछ मिला है। जिसे आवारा कुत्तों नोच रहे थे। जिसे फोरेंसिक टीम के सामने खोला गया। उसे खोलकर देखा, तो महिला के दोनों हाथ-पैर और सिर मिला। जबकि शरीर का आधा हिस्सा और कपड़ा गायब है।

उन्होंने बताया कि, मामला बेहद गंभीर है। ऐसा लग रहा है कि हत्या कर शव के टुकड़े कर यहां फेंका गया है। इसकी उम्र कितनी है, कौन है, कहां की है। इसकी जांच की जा रही है। वहीं, लाश से कुछ दूरी पर कपड़े भी मिले हैं, उसकी भी पड़ताल की जा रही है। घटना की सूचना के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट भी बुलाया गया। क्राइम यूनिट दुर्ग, फोरेंसिक और बालोद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इसके अलावा बाकी टुकड़ों की भी खोजबीन की जा रही है। बता दें कि, बालोद थाना क्षेत्र में दो दिन में यह दूसरी हत्या है। शुक्रवार को करीब 60 वर्षीय व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका सिर भी धड़ से अलग हो गया था। वहीं, आज टुकड़ों में महिला की लाश मिली है।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !